बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमे मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र सयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप ने की।
कार्यशाला में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा महामंत्री नागेंद्र गंगवार ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन कर हर घर तिरंगा लहराने को बढ़ावा देना है। कार्यशाला के संयोजक अमित कुशवाह ने बताया कि 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष चंद्रपाल दिवाकर, उमा मिश्रा, सूरत श्रीवास्तव, लालता प्रसाद लोधी सहित मंडल के पदाधिकारी,सेक्टर प्रभारी,संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद