फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन सर्वश्रेष्ठ इसमें ही मिलता है मोक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाबा जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की ओर से 21 अक्तूबर को मथुरा से शुरू हुई 26 दिवसीय शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा सोमवार शाम को क्षेत्र के गांव बलरामपुर में पहुंची। मंगलवार को यहां हुए सत्संग में संस्था अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि 84 लाख योनियों में मानव योनि सर्वश्रेष्ठ है। इसमें परमात्मा के पास जाने का एक रास्ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्म के बाद मानव प्रभु से किए गए वायदे को भूल गया। दुनिया की चकाचौंध में सुख ढूंढने लगा। अगर हिंसा, अपराध अशुद्ध खान-पान नहीं छोड़ा तो जीवात्मा को अधोगति में जाने से नहीं बचाया जा सकता। मोक्ष के लिए अपने रास्ते पर लौटने की जरूरत है। प्रभु का नाम स्मरण करने से मुक्ति मिलेगी। आध्यात्मिक दौलत सबके अंदर है। महापुरुषों ने समय-समय पर इसके रास्तों को बताया है। नाम योग के रास्ते से कल्याण होगा। गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव महाराज ने तमाम लोगों को प्रभु की इस साधना में लगाया है। जिसको आगे बढ़ाने का अभियान जारी है। चरित्रवान, मानवतावादी बनें। उन्होंने 11 से 15 दिसंबर तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में होने वाले पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल महाराज दादा गुरु जी के 73वें वार्षिक भंडारा, सत्संग-मेला में पहुंचने का आवाहन किया। जयगुरुदेव संगत के जिलाध्यक्ष राजाराम, मंडलीय पर्यवेक्षक आनंद बहादुर सक्सेना, पीलीभीत आश्रम के प्रबंधक घासीराम, प्रेम कुमार यादव, रामकरण यादव, राम औतार यादव, ओंकार यादव, महेश कुमार, सियाराम, संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा शाम को बरेली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें