फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आगामी त्योहारों के लिए सामान पसंद करने व एडवांस बुकिंग बाजार में जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नवरात्र समापन व आगामी त्योहार को देखते हुए शहर के बाजार में इन दिनों खरीदारी के लिए चहल-पहल बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक, ऑटोमोबाइल, क्रॉकरी आदि की दुकानों पर ग्राहक सामान पसंद करने व एडवांस बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी भी पहले से बढ़ गई है। लक्ष्मी टॉकीज, चावला चौराहा, जेपीरोड पर ज्यादा चहल-पहल देखी जा रही है। व्यापारियों ने अभी से ग्राहकों की आवजाही बढ़ती देखकर आगामी त्योहार तक अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

आगामी करवा चौथ, दिवाली आदि त्योहारों की लोगों ने अब तैयारियां शुरू कर दी हैं। महंगे व अच्छे क्वालिटी के सामान लेने के लिए महिलाएं अभी से बाजार पहुंचकर सामान का मोलभाव कर रही हैं व आने वाले दिनों बाजार में भीड़ बढ़ने की आशंका में अभी से बड़े इलेक्ट्रिक सामान, किचन के ऑवन, वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी आदि की एडवांस बुकिंग कर रही हैं, जबकि शुभ मुहूर्त पर ही उसकी डिलीवरी लेंगी। इधर शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में बाइकें, कार आदि की दुकानों पर पुरुषों से पहुंचकर अभी से एडवांस बुकिंग करना शुरू कर दी है व धनतेरस, दिवाली आदि पर उसकी डिलीवरी लेने की तैयारी कर रहे हैं, व कार शोरूम पर भी नए मॉडल की कारें लोग अभी से पसंद करने पहुंच रहे हैं। शहर के क्रॉकरी कारोबारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं पहले से त्योहारों की तैयारियों में लग जाती हैं जिसके चलते बाजार में अभी ग्राहक बढ़ रहे हैं। वहीं कपड़ा कारोबारी जॉय मैनी ने बताया कि कपड़ों को लेकर आगामी त्योहार में भीड़ बढ़ने के चलते लोग अभी से कपड़े पसंद करने पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें