ट्रेन गुजरने के दौरान खुला रहा रेल फाटक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पीलीभीत में रेलवे क्राॅसिंग गेट बंद किए बिना ही ट्रेन के गुजरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शहर की गोहनिया रेलवे क्राॅसिंग का बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने इसे फेसबुक पर भी साझा किया है। हालांकि स्टेशन अधीक्षक जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बुधवार की रात की वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में माधोटांडा मार्ग गोहनिया रेलवे क्राॅसिंग का फाटक खुला और ट्रेन काफी गति से गुजरती दिख रही है। वीडियो में काफी लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार भी करते दिख रहे हैं। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। यह वीडियो फेसबुक पर भी वायरल हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला होता, तो ड्राइवर इसकी जानकारी स्टेशन पर देता।