फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वामसी पोर्टल पर दर्ज जिले की 2575 वक्फ संपत्तियों का सर्वे पूरा

Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वामसी पोर्टल के अनुसार जिले में करीब 2,575 वक्फ संपत्तियां हैं। जिला प्रशासन ने लेखपालों की ड्यूटी लगाकर इन संपत्तियों का सत्यापन कराया है। सर्वे में अमरिया, बीसलपुर और कई अन्य स्थानों पर वक्फ संपत्तियां मौके पर नहीं मिली। प्रशासन इनकी जांच करा रहा है।
विज्ञापन


जिले में वक्फ संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए प्रशासन ने तहसीलवार लेखपालों की ड्यूटी लगाकर सर्वे और सत्यापन कराया। यह सर्वे पिछले पांच दिनों से चल रहा था। इस संबंध में लेखपालों को जरूरी निर्देश दिए गए थे।
बृहस्पतिवार को वामसी पोर्टल पर दर्ज जिले की 2575 वक्फ संपत्तियों का सर्वे कार्य पूरा हो गया। प्रशासन इसकी रिपोर्ट तैयार करा रहा है। बताया जा रहा है कि भौतिक सत्यापन में कई वक्फ संपत्तियां मौके पर नहीं मिली है। इनमें अमरिया और बीसलपुर की संपत्तियां शामिल हैं। वहीं वामसी पोर्टल पर पूरनपुर तहसील में दर्शाई गई 677 वक्फ संपत्तियों का सर्वे करा लिया गया है।
विज्ञापन

सत्यापन में कितनी वक्फ की संपत्ति का नामांतरण हुआ, कितनी संपत्तियों का नामांतरण होना है। संपत्ति अपने मूल रूप में है या उसका मूल स्वरूप बदला गया है आदि बिंदुओं पर जांच की गई। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि वामसी पोर्टल पर दर्ज सभी वक्फ संपत्तियों का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें