फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता

Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिलसंडा। विलासपुर गांव निवासी रिंकी (28) पत्नी मुकेश रविवार सुबह 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसको इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी में विवाहिता को लेकर आए पति महेश ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसे एक डेढ़ साल का बेटा है। शनिवार देर शाम पड़ोसी से उसकी पत्नी रिंकी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने मिलकर शांत करा दिया। रविवार सुबह भी पड़ोसी से कहासुनी हो गई। इसको शांत कराने के बाद वह घर के बाहर बैठा हुआ था। घर के भीतर मौजूद पत्नी रिंकी ने पड़ोसी से हुई कहासुनी से आहत होकर खुद को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर वह भीतर पहुंचा तो पत्नी को आग की लपटों में घिरा देखा। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने के बाद उसको इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। हालांकि पति और अन्य परिवार वाले पड़ोसी से हुए विवाद का कोई कारण नहीं बता सके। उधर, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की कोई सूचना या शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें