बारात में आई महिलाओं से भिड़ गए बाइक सवार
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
बारात समारोह में शामिल होने आई महिलाओं से मामूली सी बात पर बाइक सवार दो युवक भिड़ गए। नशे की हालत में गाली गलौज शुरू कर दी। महिलाओं के शांत होने पर अभद्रता पर उतारू होने लगे। बाद में बारातियों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी खिसक लिए। पुलिस ने तलाशने की कोशिश भी की, लेकिन कोई मिल नहीं सका।
मामला सोमवार रात नौ बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी मंडी रोड पर एक बारात में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर व्यापारी का परिवार आया था। कार से महिलाएं उतर रहीं थी। इस बीच पीछे से आ रही बाइक को रुकने के लिए इशारा किया गया। सिर्फ इतनी सी बात नशे में धुत बाइक सवारों को बुरी लग गई। उन्होंने महिलाओं से ही झगड़ा शुरू कर दिया। पहले महिलाओं ने भी बाइक वालों को सुनाई, लेकिन गाली गलौच करने पर महिलाएं शांत हो गई। यह देख बाइक सवार और हंगामा करने लगे। शोर सुनकर अन्य बाराती भी आ गए। जिस पर बाइक सवार भाग लिए। इस बीच पास से गुजर रहे एक बाइक सवार पुलिसकर्मी से शिकायत की। पुलिसकर्मी ने आरोपियों को आसपास तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिल सका। इधर नकटादाना चौराहा, गांधी स्टेडियम रोड पर भी बारात में आए युवक खुलेआम सड़कों पर जाम छलकाते रहे। जिससे राहगीरों को काफी सुविधा रही।