फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को चाकू मारा

Tue, 26 May 2015 11:30 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर महिला को लहूलुहान कर दिया तथा तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी एक ग्रामीण की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर मेें कहा है कि मंगलवार की दोपहर वह गांव के समीप स्थित गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पर गांव का ही एक युवक आ धमका और उसने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई।

आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें