फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2015 11:27 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता द्वारा जहर खाकर खुदकुशी किए जाने की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी का गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की पत्नी को गांव का ही युवक रामसेवक पाल 19 मई को उस समय बाइक पर बैठाकर भगा ले गया था जब वह मायके जा रही थी। आरोप है कि युवक ने बरेली ले जाकर उसे बंधक बनाया। जहां उसने व उसके दो भाइयों ने गैंगरेप भी किया। आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची महिला ने पति के साथ थाने पहुंच कर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो अगले दिन महिला ने सीओ से भेंट कर प्रार्थना पत्र दिया।

 सीओ के आदेश पर पुलिस ने 23 मई को रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन पुलिस ने न तो आरोपियों की गिरफ्तारी ही की और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। यही वजह रही कि पीड़ित महिला ने 23 मई की सायं ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 25 मई को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला द्वारा जहर खाकर खुदकुशी किए जाने की घटना जब अखबारों की सुर्खियां बनी तब कहीं जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घटना के मुख्य अभियुक्त रामसेवक पाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर आनन-फानन में उसका चालान कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें