फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही युवती  से गैंगरेप का आरोप

Thu, 02 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मामा के घर छत पर सो रही युवती से तीन लोगों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुराचार किया। शोर-शराबा करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने बृहस्पतिवार को अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना 19 मई की है। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव कढेरचौरा में अपने मामा के घर मेहमानी मेें आई थी। घटना के दिन उसके ममेरे भाई की तबियत खराब होने पर उसके मामा और मामी घर के आंगन में सो गए। गर्मी के चलते वह घर की छत पर सोई थी। इसी दौरान छत पर पहुंचे गांव के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। तमंचा दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी घटना की शिकायत किसी से करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवती ने बताया कि कुछ देर बाद उसने छत से नीचे उतरकर घटना की जानकारी अपनी मामी और मामा को दी। अगले दिन सुबह घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को पिता के साथ पहुंची युवती ने प्रभारी कोतवाल से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद  रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें