फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस बेची जा रही थी आतिशबाजी, दो हिरासत में

Mon, 04 Sep 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
विज्ञापन
fireworks - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन महीने पहले लाइसेंस निरस्त कर सील की गई थी आतिशबाज की दुकान 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीएफओ ने की छापामारी, मिली सफलता
सीएफओ ब्रहमानंद दुबे ने टीम के साथ नगर के मेला मैदान रोड पर छापा मारकर बगैर लाइसेंस के चल रही आतिशबाजी की दुकान पकड़ी। लाइसेंस न दिखा पाने पर व्यापारी और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस ने दुकान सील कर दी है। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

सीएफओ को सूचना मिली कि नगर के रामलीला मेला मैदान वाली गली में बगैर लाइसेंस के आतिशबाजी की दुकान चल रही है। इस पर उन्होंने सोमवार को टीम बनाकर छापा मारा। जिसमें तीन महीने पहले लाइसेंस निरस्त होने पर सील की गई दुकान पर आतिशबाजी की धड़ल्ले से बिक्री पकड़ी। सीएफओ ने बताया कि करीब तीन माह पहले कादरी आतिशबाज सहित तीन आतिशबाजों की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर उनको सील किया गया था। कादरी आतिशबाज ने सील दुकान के कुछ दूरी पर स्थित अपनी एक अन्य दुकान खोलकर बगैर लाइसेंस के आतिशबाजी बिक्री शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दुकान पर आतिशबाजी बिक्री कर रहे आतिशबाज और उसके पुत्र को हिरासत में लिया गया है।  नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें