फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक संग पकड़ी गई महिला सिपाही

Mon, 04 Sep 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने लाला तेली बजरिया स्थित मकान में कमरे के अंदर एक एंबुलेंस चालक को महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकत पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भेज दी है। एक महिला कांस्टेबल के संबंध मोहल्ला अलीजई निवासी एंबुलेंस चालक करन से हो गए। छह माह से दोनों लोग एक-दूसरे मिलते रहे। इससे नजदीकियां बढ़ गई। महिला कांस्टेबल करन को अपने कमरे पर बुलाने लगी। करन की पत्नी को दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी हुई तो उसने दोनों से आपत्ति की, लेकिन दोनों फिर भी मिलते रहे। रविवार शाम करन पत्नी व परिवार वालोें से यह कहकर गया कि वह बाहर जा रहा है। रात में नहीं आएगा। इसके बाद वह महिला कांस्टेबल के किराये के कमरे पर लाला तेली बजरिया पहुुंच गया। बताते हैं दोनों लोग पूरी रात कमरे में ही रहे। सुबह लगभग दस बजे तक जब करन लौटकर घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने महिला कांस्टेबल के मोबाइल पर कॉल करके पति के बारे में पूछा, इस पर उसने मना कर दिया कि करन यहां नहीं आया है। इसके बाद उसने नए नंबर से महिला कांस्टेबल के मोबाइल पर कॉल की तो इस बार कॉल उसके पति ने रिसीब की। वह पति की आवाज पहचान गई। वह सास को लेकर महिला कांस्टेबल के कमरे पर पहुंची तो कमरे के अंदर से पति व महिला कांस्टेबल के बोलने की आवाजें आ रहीं थीं। इस पर उसने कमरे के बाहर की कुंडी लगाकर यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना कर दी। कुछ ही देर 100 डायल व सदर थाना पुलिस भी पहुंच गई। कमरा खुलवाया तो दोनों बाहर निकले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। देर शाम अशफाक नगर चौकी इंचार्ज की ओर से 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें