फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन सवारों ने वेल्डर का किया अपहरण

Sat, 16 May 2015 11:21 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला देशनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद आरिफ उर्फ  विक्की का वाहन सवारों ने शुक्रवार की देर शाम गौहनियां चौराहे के निकट से अपहरण कर लिया। अपहरण होने से पहले उसने अपने बहनोई को फोन कर पुलिस द्वारा जबरन जिप्सी में बैठाने की जानकारी दी थी। घर वाले जब मौके पर पहुंचे तो वह वहां हीं मिला। उसकी बुलेट मोटर साइकिल पेट्रोल पंप के पास लावारिस खड़ी थी। पुलिस ने मंडल के अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क साधा, लेकिन कहीं से उसको पकड़कर ले जाने की पुष्टि नहीं हुई है। शहर कोतवाली पुलिस ने भी इस मामले को फिलहाल हल्के में लिया है। उसने युवक की तलाश तो शुरू कर दी है, लेकिन रिपोर्ट अपहरण के बजाय गुमशुदगी की दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर निवासी अजीम ने बताया कि उसका छोटा भाई आरिफ उर्फ विक्की बीसलपुर हाइवे पर एक राइस मिल में वेल्डर है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से घर पहुंचा। शाम 8.30 बजे वह खाना खा रहा था कि इसी बीच किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसे गहौनिया चौराहा बुलाया। जिस पर खाना खाने के बाद बुलेट मोटर साइकिल लेकर घर से चला गया। करीब आधे घंटे बाद विक्की ने मोहल्ला मदीना शाह निवासी अपने बहनोई शेर खां को कॉल की और बताया कि उसे गौहनिया चौराहे के निकट से पुलिस जबरिया जिप्सी में बैठा रही हैं। भाई जल्दी आ जाओ? बहनोई शेर खां ने इसकी जानकारी तुरंत बड़े साले  अजीम को दी और दो बाइकों से लह लोग गौहनियां चौराहे को निकल लिए। आईटीआई कॉलेज के पास उसकी 9.28 मिनट पर दोबारा कॉल आई और जल्दी आने को कहा। जब वह गौहनिया चौराहा पहुंचे तो विक्की नहीं मिला। फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिवार वालों ने ठेका पुलिस चौकी इंचार्ज पर भी लापरवाही व अभद्रता का आरोप लगाया है। आरिफ का अपहरण हुआ अथवा किसी जिले की पुलिस उसे ले गई 24 घंटे बाद पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन



आरिफ के गायब होने के मामले में की गहराई से जांच कराई जा रही है। उसकी बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
जेके शाही, एसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें