फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप व पिटाई से क्षुब्ध युवक आत्महत्या की

Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
चोरी के आरोप व पिटाई से क्षुब्ध युवक आत्महत्या की
विज्ञापन
खुद पर लगे चोरी के आरोप और पिटाई से क्षुब्ध होकर मंडरा सुमन गांव निवासी अंकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से लौटने पर परिवारीजनों ने साड़ी के सहारे शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। पिता ने ग्राम प्रधान व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उन पर युवक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप है। कोतवाली क्षेत्र के मंडरा सुमन गांव निवासी विजय बहादुर मंगलवार सुबह खेत पर काम करने चले गए। पत्नी मां माधुरी देवी खेत पर विजय बहादुर को खाना पहुंचाने गई थीं। माता-पिता की गैर मौजूदगी में उनका इकलौता बेटा 18 वर्षीय अंकुर गले में साड़ी का फंदा डालकर घर में दत के कुंडे पर लटक गया। सुबह करीब नौ बजे घर लौटने पर माता-पिता ने अंकुर को लटके देखा तो सन्न रह गए। उनकी चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने अंकुर को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विजय बहादुर ने ग्राम प्रधान व उसके परिवार वालों पर अंकुर को आत्महत्या करने के लिए विवश करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

तो आत्महत्या के पीछे ये रहा कारण?
कोतवाली में दी गई तहरीर में अंकुर के पिता विजय बहादुर ने बताया कि 13 फरवरी की रात प्रधान जेबालाल के खेत से सोलर पंप की तीन प्लेटें चोरी हो गई थी। मंगलवार की सुबह प्रधान ने चोरी के शक में अंकुर को खेत पर बुलाया और मारपीट की। चोरी गई सोलर प्लेटें न लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी। जबकि घटना की रात अंकुर एक शादी में गया हुआ था। ग्रामीणों से पता लगने के बाद खेत पर गई विजय बहादुर की पत्नी माधुरी देवी ने बेटे को बचाया। बेवजह लगे चोरी के आरोप और मारपीट से क्षुब्ध होकर मानसिक तनाव में आए अंकुर ने आत्महत्या कर ली। इधर, प्रधान जेबालाल ने मारपीट करने से इनकार किया। उनका कहना है कि शक के आधार पर केवल पूछताछ की थी। 
30 अप्रैल को होना तय थी अंकुर की शादी 
माता-पिता ने अंकुर की शादी का रिश्ता बरेली के भुता से तय कर दिया था। 30 अप्रैल को उसकी बारात जाना तय थी। घरवाले शादी की तैयारी में जुटे थे। अंकुर के आत्महत्या कर लेने से परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं है।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अंकुर के पिता की ओर से प्रधान व उसके बेटों के खिलाफ तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - एसके सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें