फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 29 Aug 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले अज्ञात युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तमाम प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ट्रेन से गिरकर उसकी मौत होना मान रही है। हालांकि उसके पास से रेल टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन

पीलीभीत-मैलानी रेल खंड के कुर्रैया-सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 206/15-16 के समीप अज्ञात युवक का शव रेलवे लाइन किनारे मिला। सेहरामऊ के स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा होने की सूचना की-मैन रामप्रकाश ने 164 सी के गेटमैन सत्यप्रकाश को दी। सत्यप्रकाश की सूचना पर पुलिस को मेमो भेजा गया। दरोगा हरिश्चंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होंने बताया कि तमाम प्रयास के बाद युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि युवक सिलेटी रंग की पैंट और शर्ट, नीले रंग की सैंडो बनियान पहने था। युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने का संदेह है। हालांकि उसकी जेब में यात्रा टिकट नहीं मिला। उसकी जेब में डेढ़ सौ रुपये और बीड़ी, माचिस मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें