फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हथियाने को नदी का रुख मोड़ने के मामले में समझौता

Tue, 01 Mar 2016 08:04 PM IST
माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तटीय जमीन पर कब्जा करने के लिए वमनी नदी का रुख मोडृने के मामले में हिरासत में लिए गए दो अतिक्रमणकारियों और ट्रैक्टर को राजस्व विभाग ने समझौते के बाद छोड़ दिया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

इंडो-नेपाल बार्डर के समीप करीब बीस दिन पहले कुछ भूमाफियाओं ने जेसीबी मशीन की मदद से वमनी नदी का रुख मोडने की कवायद शुरू की थी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई तो तीन दिन पहले राजस्व निरीक्षक ब्रजेंद्र राना के नेतृत्व में राजस्व कर्मी और रमनगरा पुलिस मौके पर पहुंची थी। राजस्व कर्मियों ने नदी का रुख मोड़ने का मामला सही पाते हुए पास में ही अतिक्रमण कर रहे एक ट्रैक्टर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया था। इधर, दूसरे दिन सुबह टाटरगंज, वमनपुर भागीरथ के प्रधान समेत तमाम लोग रमनगरा पुलिस चौकी जा धमके। बताते हैं कि इसके बाद ग्रामप्रधान के आवास पर राजस्व कर्मियों और ग्रामीणों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में अतिक्रमणकारियों ने कहा कि उन्होंने जो खुदाई की है, उसे तीन दिन में पटवा देंगे। अतिक्रमण करने के मामले में जब पूछा गया तो इन लोगों ने बताया कि पांच और दस रुपये के स्टांप पेपर पर कब्जे के रूप में लिखापढ़ी कर यह जमीन रमनगरा क्षेत्र के लोगों से ली है। लगभग चार दर्जन लोगों को वह पैसा भी दे चुके हैं। तीन दिन बाद स्टांप पेपर लाकर दिखाने की भी बात कही। हिरासत में लिए गए दोनों अतिक्रमणकारियों ने किसी भाटिया और प्रगट सिंह द्वारा जमीन जुतवाने की बात कही। पंचायत में आपसी सुलह होने के बाद लिखापढ़ी कर समझौते के कागज पुलिस को दे दिए गए। इसके बाद ट्रैक्टर और दोनों अतिक्रमणकारियों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक ब्रजेंद्र राना ने बताया कि जिन लोगों ने नदी का रुख मोड़ने को खुदाई की थी, उन्हीं लोगों ने तीन दिन में पटवाने की बात कही है। समझौते के बाद ट्रैक्टर और हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें