मदरसा दारुल उलूम अरबिया कादरिया में उलमा, हाफिजों की बैठक में एसडीएम पर सालाना अजमते मुस्तफा कांफ्रेंस रुकवाने और उसे ड्रामा बताने का आरोप लगाते हुए उनकी निंदा की गई। बैठक में एसडीएम के खिलाफ नौ अप्रैल को बैठक कर अगली रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कहा गया कि मदरसा दारुल उलूम अरबिया कादरिया में रविवार को दस्तार बंदी पर जलसा हो रहा था। आरोप है कि इस बीच पहुंचे एसडीएम ने दस्तार बंदी को रोकने का प्रयास कर जलसे को ड्रामा बताया। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम रुकवाने के प्रयास और उसे ड्रामा बताने पर एसडीएम की निंदा की गई। तय हुआ कि एसडीएम के खिलाफ नौ अप्रैल को बैठक कर प्रस्ताव पास किया जाएगा। बैठक में मौलाना शेर मोहम्मद खान, आमिर रजा खान, फजले अहमद नूरी, हाफिज कमर महबूब, हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, हाफिज जकी, हाफिज जाकिर खां, मौलाना नाजिम रजा, मौलाना जावेद बरकाती, अजमल अली, नईम अहमद रजवी, हाफिज फिरोज खां आदि थे।
0000
कार्यक्रम का एक पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। डीएम के निर्देश पर सीओ, कोतवाल के साथ मौके पर गए थे। आयोजकों से कार्यक्रम जल्दी कर लेने को कहा गया। समारोह रुकवाने का प्रयास करने व उसे ड्रामा कहे जाने की बात गलत है।
- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम