फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई दो ट्रैक्टर ट्रॉली, चोरी की 18 बाइक बरामद

Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
bike - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक ही गैंग निकला दोनों वारदातों में शामिल, दस गिरफ्तार  
विज्ञापन

एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा, टीम को 20 हजार का इनाम
असम हाईवे से किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्रॉली लूटने और बाइक चोरी की वारदातों को एक ही गैंग सक्रिय होकर अंजाम दे रहा था। एएसपी रोहित मिश्रा के निर्देशन में गठित की गई पुलिस टीमों ने गिरोह के सरगना समेत दस अपराधियों की धरपकड़ कर लूटे गए दो ट्रैक्टर ट्रॉली और 18 चोरी हुई बाइकें बरामद की है। एसपी ने खुलासा करते हुए पुलिस के गुडवर्क की न सिर्फ सराहना की, बल्कि टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम कटपुरा निवासी किसान दर्शन सिंह धान लेकर 25 अक्तूबर की सुबह मंडी समिति पीलीभीत आ रहे थे। गजरौला क्षेत्र मेें असम हाईवे पर बदमाशों ने उनको बंधक बनाकर धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉला लूट लिया था। इसके बाद इसी तरह की वारदात उत्तराखंड के सितारगंज में भी अंजाम दी गई। पुलिस ने दोनों वारदातों का मौका मुआयना किया। एसपी कलानिधि नैथानी ने एएसपी रोहित मिश्रा के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर वर्कआउट में लगाया। प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग की गई। नतीजतन पुलिस खुलासे में कामयाब हो गई। वारदात को अंजाम देने में पुलिस को कटपुरा माधोटांडा निवासी नवजोत उर्फ बाबा का नाम प्रकाश में आया। इसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद अन्य साथियों के तौर पर भोपतपुर (पूरनपुर) निवासी कुलदीप सिंह, जितेंद्र उर्फ ज्योति, पिपरा मैलानी (लखीमपुर खीरी) निवासी मनप्रीतम उर्फ काके, पचपेड़ा माधोटांडा निवासी शिवजीत सिंह उर्फ शिब्बू, रूबल सिंह के नाम प्रकाश में आए। इनको भी रविवार को धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने रामनगर जिले के ग्राम शिवनगर विलासपुर से दर्शन सिंह लूटी ट्रैक्टर ट्रॉली और धान के बेचे गए 90 हजार रुपये बरामद किए। इसके अलावा सितारगंज से लूटी गई ट्रैक्टर ट्राली को कटपुरा गांव में आरोपी नवजोत के मकान से बरामद किया गया। उधर, बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी भी इसी गैंग के निकले। इसमें चार अन्य आरोपी सुंदरपुर (पूरनपुर) निवासी मनजीत सिंह, अंडबोझी (सेहरामऊ उत्तरी) के हरजिंदर सिंह, खुर्दकलां निवासी गज्जू सिंह और मंसूरी फार्म संपूर्णानगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (लखीमपुर खीरी) को भी पकड़कर पूछताछ की गई। सभी का आपस में कनेक्शन निकलने के बाद एक के बाद एक पुलिस बरामदगी में जुट गई। माधोटांडा क्षेत्र में एक फार्म हाउस के पास से पुलिस ने 18 चोरी/लूट की बाइकें बरामद की। गैंगलीडर के तौर पर नवजोत सिंह उर्फ बाबा का नाम पुलिस ने बताया है। रविवार शाम को दोनों गुडवर्क का एक साथ खुलासा कर एसपी ने टीम के  कार्य की सराहना की है। इस मौके पर सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


पांच से पंद्रह हजार में बेचते थे बाइक  
पुलिस के अनुसार आरोपी तीन ग्रुप में बंटकर बाइक चोरी किया करते थे। पहला ग्रुप रेकी करता था, दूसरे ग्रुप में शामिल सदस्य मोबाइल पर बात करने के बहाने चोरी की जाने वाली बाइक पर बैठते और चोरी कर लिया करते थे। इसके बाद तीसरा ग्रुप चोरी की गई बाइकों को जंगल या भूसे के ढेरों में स्टाक करता बाद में इनकी पहचान बदलकर, नंबर प्लेट बदलकर पांच से पंद्रह हजार में बेच दिया करते थे। यही नहीं बाइक को लूटा भी करते थे और धान के सीजन में उनकी निगाह सुबह तड़के निकलने वाले किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलों को लूटने पर रहती थी।  

100 से अधिक बाइकें चोरी करना कबूला  
पकड़े गए बदमाशों ने अब तक सौ से अधिक बाइकों की चोरी करने की बात पुलिस पूछताछ में कबूल की है। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, पूरनपुर, सुनगढ़ी, कोतवाली बरेली समेत कई जिलों में वारदात कर चुका है। यही नहीं इस गैंग में पकड़े गए रूबल के पास काफी संपत्ति है। पुलिस के अनुसार नशे की आदत के चलते वह अपराध में शामिल हो गया। उसका एक अन्य रिश्तेदार भी इसमें शामिल है।  

असलहा व कई सामान हुआ बरामद  
बरामद वाहनों के अलावा आरोपियों के पास से दो 315 बोर तमंचा, चार चाकू, 28 फर्जी नंबर प्लेट, केरियर, स्टैंड, लेगगार्ड, आधा दर्जन मास्टर की, मल्टीपर्पज पेंचकस, प्लास, फर्जी रजिस्ट्रेशन कागज, सेल लेटर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


लगाया जाएगा गैंगस्टर, होगी पूछताछ  
पकड़े गए अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इनके कुछ साथी अभी पकड़ से बाहर है। पूरनपुर के सराफ हत्याकांड को लेकर भी गिरोह से पूछताछ की जाएगी। उत्तराखंड और यूपी के कई जनपदों में सक्रिय गैंग पकड़ा जाना बड़ी सफलता है।  
- कलानिधि नैथानी, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें