फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से खाक हो गए दो मजदूरों के आशियाने

Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  न्यूरिया।
विज्ञापन
आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
खुराफात के तहत आग लगाने की आशंका 
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते पिपरिया अगरू गांव में एक साथ दो घरों में आग लग गई। इसमें 20 हजार की नकदी समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया। 
विज्ञापन

गांव के रहने वाले शोभाराम व धर्मपाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। दोनों का मकान पास-पास है। शनिवार रात नौ बजे दोनों आंगन में  खाना खा रहे थे। इस बीच अचानक दोनों के मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पहले परिवार वालों को सुरक्षित बाहर निकाला। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर कुछ देर में ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग को बुझाया जा सका। पीड़ित मजदूरों ने बताया कि हादसे में 20 हजार रुपये, अनाज व घरेलू सामान की क्षति हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें