फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ प्रजाति के 126 कछुआ बरामद

Thu, 25 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग और कोतवाली पुलिस की टीम ने बुधवार को गांव सिसैइया जलालपुर में छापा मारकर बाइक से भाग रहे तीन शिकारियों को पकड़ने का प्रयास किया। दो शिकारी बाइक से भाग गए, जबकि एक शिकारी को दबोच लिया गया। दबोचे गए शिकारी के कब्जे से दुर्लभ सुंदरी प्रजाति के  126 कछुआ बरामद किए गए। दबोचे गए शिकारी रामनरेश ने पुलिस को अपने साथियों के नाम पते बता दिए हैैं। वनरक्षक संजीव सक्सेना ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज के मोहल्ला राहान निवासी रामनरेश, थाना तिलहर के गांव नजरपुर निवासी सुनील कुमार और बीसलपुर कोतवाली के गांव सिसैइया जलालपुर निवासी रामपाल कश्यप को नामजद किया गया है। कछुओं को रेंज कार्यालय के हौज में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें