फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में फंसा ट्रक, सैकड़ों गोवंशीय खालें बरामद

Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जहानाबाद/परेवा वैश्य।
विज्ञापन
truck - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए तस्कर       
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के डांग गांव का मामला, छानबीन में जुटी पुलिस
कूड़े के ढेर में फंसे ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें सैकड़ों गोवंशीय पशुओं की खालें बरामद हुई। आसपास के लोगों से जानकारी कर पुलिस ने तस्करों का सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परेवा वैश्य चौकी प्रभारी घनश्याम बहादुर को ग्रामीणों से सूचना मिली कि डांग गांव में एक ट्रक कूड़े के ढेर में फंसा हुआ है। जिसके पास कुछ संदिग्ध किस्म के लोग खड़े हुए है। इस पर चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। जिसमें ट्रक सवार पहले ही मौके से निकल गए। पुलिस ने ट्रक चेक किया। इसमें गोवंशीय पशुओं की खालें भरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसमें कुछ लोगों ने ट्रक के अमखेड़ा से लोड होकर आने की भी बात कही, हालांकि खुलकर कोई सामने नहीं आया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक में 755 खालें बरामद हुई है।  मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें