फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइक भिड़ी, एक की मौत, दो घायल

Tue, 11 Jul 2017 10:52 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूरनपुर रोड पर कटना पुल के पास ट्रक और बाइक में टक्कर हो गयी। इससे बाइक सवार की मौत हो गयी। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गजरौला के गांव मूढ़ेलाखुर्द निवासी 55 वर्षीय हरचरन लाल वर्मा पुत्र भगवान दास मंगलवार देर शाम बाइक से गजरौला की ओर से गांव जा रहे थे। पूरनपुर रोड पर कटना पुल के पास पहुंचते ही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे हरचरन की मौत हो गयी। इसके बाद ट्रक पुल की रेलिंग से जा टकराया।  ट्रक सवार रामपुर के सिविल लाइन निवासी 50 वर्षीय कन्हैयालाल और घेर बख्श निवासी अफरोज घायल हो गए। गजरौला पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिवार वालों को सूचना दी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें