फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के घर से नगदी समेत पांच लाख की चोरी

Tue, 29 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
चोरी - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
चोरों के सामने शहर कोतवाली पुलिस बौनी साबित होती दिख रही है। सोमवार की रात चोरों ने आवास विकास कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर मोहम्मद इमरान खां के घर का ताला तोड़कर 54 हजार रुपये, बाइक और करीब 10 तोला सोना चुरा ले गए। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहम्मद इमरान खां ने बताया कि थाना जहानाबाद के गांव परेवा वैश्य में भांजे शफी की शादी थी। सोमवार को वह परिवार समेत शादी के कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। घर के मेन गेट और कमरों में ताला पड़ा हुआ था। रात में चोर गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ खोल ली। चोर सेफ में रखे कार और जेसीबी मशीन की किस्त के 54 हजार रुपये, सोने के हार का सेट, सोने की चार चूड़ी समेत घर में खड़ी पल्सर बाइक ले गए। रात करीब तीन बजे आहट होने पर आसपास के लोगों की आंख खुली। पड़ोसी जब उनके मकान के पास पहुंचे तो मेन गेट और कमरों का ताला टूटा देख दंग रह गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मोबाइल से गृहस्वामी को दी। सूचना पर मोहम्मद इमरान खां जब घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहर कोतवाल बीके गौतम का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड भी नहीं बुलाया
शासन के निर्देश हैं कि लूट, डकैती, रेप के बाद हत्या जैसे संगीन मामलों में फील्ड यूनिट की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य जुटाएगी। एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी इसके लिए सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दे रखे हैं। घटना स्थल को सुरक्षित रखने के लिए थानों पर येलो टेप भी मुहैया है। इसके बाद भी शहर कोतवाली पुलिस ने आवास विकास में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने घटना स्थल को न तो येलो टेप लगाकर सुरक्षित ही किया और न ही फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाना उचित समझा। पुलिस ने मौके पर दरवाजे में बंधा छोड़ा गया चोरों का काला कपड़ा भी कब्जे में लेना मुनासिब नहीं समझा। 
विज्ञापन


घर की लोकेशन से वाकिफ थे चोर  
चोरों ने जिस अंदाज में घटना को अंजाम दिया उससे यह साफ है कि चोरों को उनके मकान की पूरी जानकारी थी। चोरों ने पड़ोसी की दीवार में रखे दरवाजे को साथ लाए गए कपड़े से बांधकर खिड़की की ग्रिल में बांध दिया, जिससे यदि कोई दरवाजा खोलने का प्रयास करता तो इसकी जानकारी उन्हें हो जाती है। 

दो माह पूर्व भी पास में हो चुकी है चोरी 
मोहल्ला आवास विकास में जिस घर को चोरों ने सोमवार को अपना निशाना बनाया। उस मकान से कुछ दूरी पर स्थित कामरान के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए थे। पुलिस इस घटना का आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। दो महीने में दूसरी बार हुई चोरी से मोहल्ले वालों में दहशत है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें