फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोट में हकीम की हत्या, लूटपाट

Tue, 29 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोट
विज्ञापन
हकीम की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे दो बदमाशों ने पुत्रवधू को बंधक बनाकर हकीम की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे 20 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। हकीम का इकलौता पुत्र अपनी ससुराल गया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर शव पोस्टामर्टम के लिए भेजा है। एसपी साधना गोस्वामी और एएसपी मोहम्मद तारिक ने भी मौका मुआयना कर हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भोट थानाक्षेत्र के खौदपुरा निवासी छोटे शाह (65) हकीम थे। वो सोमवार को ही अजमेर शरीफ से घर लौटे थे। उनका इकलौता पुत्र फरजंद शाह अजीमनगर अपनी ससुराल गया था। घर में छोटे शाह, उसकी पुत्रवधू खैरुलनिशा और पांच बच्चे थे। खैरुलनिशा बच्चों के साथ एक कमरे में सोई थी। छोटे शाह दूसरे कमरे में सोया था। खैरुलनिशा के मुताबिक सोमवार रात डेढ़ बजे दो बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए।

बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया। एक बदमाश वहीं खड़ा रहा। दूसरे ने ससुर के कमरे में पहुंचकर उनकी धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि बदमाश 20 हजार रुपये भी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने लाइट जलाकर देखा कि ससुर लहूलुहान चारपाई के नीचे पड़े थे। शोर शराबे पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


उसने पति को जानकारी दी। रात में ही भोट थाना प्रभारी वीपी सिंह, सीओ केमरी इंदु प्रभा सिंह मौके पर पहुंच गईं। मृतक के पुत्र फरजंद की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्रवधू 20 हजार की लूट की बात तो कह रही थी, लेकिन  रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं है। मंगलवार सुबह एसपी साधना गोस्वामी, एएसपी मोहम्मद तारिक क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें