फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके को लेकर भिड़े किन्नर

Wed, 30 Dec 2015 11:18 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नरों में इलाके को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत आ गई। दोनों गुट के हिजड़े कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों के हिजड़ों ने अपनी बात पुलिस के सामने रखी। कामिनी किन्नर के पास इलाके को लेकर कोई ठोस सबूत न होने पर उसे विवाद न करने और एक माह के अंदर ठोस सबूत दिखाने का समय दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार गुड्डी और कामिनी किन्नर में इलाके को लेकर विवाद हो गया। कोतवाली पहुंचे दोनों किन्नर गुट अपना-अपना इलाका बता रहे थे। गुड्डी किन्नर का कहना था कि उसकी गुरु सीता थी। गुरु से इलाका मिला है। जिसे बाद में उसने पिंकी को सात लाख रुपये से अधिक में बिक्री कर दिया था। पिंकी को करीब पांच लाख रुपये वापस कर दिए। शेष रुपये भी देना तय हुआ है। अब फिर इलाका उसका हो गया है। उसका आरोप था कि कामिनी उसको गुरु बताते हुए गलत तरीके से इलाके में बधाई ले रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कामिनी किन्नर का कहना था कि उसे पूरनपुर के एक किन्नर ग्रुप ने हिजड़ा बनाया था। इसकी उसने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। वह अब बधाई मांगने कहा जाए। पिंकी ने इलाका उसको दिया है। कोतवाली में भी दोनों पक्ष भिड़ने को उतारू हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कामिनी किन्नर इलाका को लेकर पुलिस को ठोस सबूत व साक्ष्य नहीं दे सका। इस पर कामिनी को एक माह का समय देकर सबूत पेश करने को कहा गया है।

गुड्डी ने जरूरत पर इलाका पिंकी किन्नर को करीब सात लाख रुपये लेकर बेचा था। गुड्डी ने वापस आने पर पिंकी को पांच लाख रुपये दिए। शेष रकम देना दोनों में तय हुआ है। इसके सबूत गुड्डी ने दिखाए। कामिनी किन्नर ने पिंकी के मौखिक आदेश पर इलाका में बधाई मांगने की जानकारी दी। इस पर कामिनी को एक माह में अंदर इलाके को लेकर सबूत देने को कहा गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें