फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से नोटों का हार, जेवरात चोरी

Wed, 17 Feb 2016 11:36 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों की गैर मौजूदगी में चोर मोहल्ला साहूकारा निवासी मोबाइल व्यापारी फिरासत उल्ला खां के घर के ताले तोड़कर नोटों का हार, जेवरात सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, हालांकि चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल का निरीक्षण जरूर किया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी व्यापारी को बुधवार की सुबह घर पहुंचने पर हुई। व्यापारी फिरासत उल्ला खां ने बताया कि चचेरे भाई की शादी समारोह को लेकर वह मंगलवार की शाम को घर में ताले डालकर  मयपरिवार मोहल्ले में ही दूसरे घर में चले गए थे। इस दौरान रात को चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे, कमरों और उनमें रखे बक्सों के ताले तोड़कर करीब तीस हजार रुपये का नोटों का हार, सोने के एक जोड़ कुुंडल, सोने की चैन, दो जोड़ी चांदी की पायल, प्रेस आदि सामान चुरा लिया।
उन्होंने बताया कि निजामत के बैग में भी जेवरात थे। व्यापारी ने बताया कि चोरों ने नगदी समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक व्यापारी नेता हाजी लाडले के प्रतिष्ठान पर हुई, जिसमें व्यापारियों ने शहर में बढ़ती चोरी और घटना की लिखित तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर रोष जताया। हाजी लाडले ने जल्द ही घटनाओं का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें