फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर हादसा ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 17 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बाईपास पर हतीसा के पास देर शाम हुए सड़क हादसे में किसी वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने को कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसडीएम केहरी सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर तक ग्रामीणों के मान-मनव्वल के बाद जाम खुल सका।महावीर सिंह पुत्र देवीराम निवासी बाद अठवरिया किसी कार्य से अपने गांव से शहर की ओर आ रहे थे तभी एक वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में महावीर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। इससे चंद रोज पहले भी इसी जगह पर एक युवक  की मौत हो चुकी है। तब गांव वालों ने बाईपास पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी। इस संबंध में थाना हाथरस गेट पुलिस ने प्रशासन को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें