छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली शिक्षिका का स्कूल जाते समय रास्ते से अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने शिक्षिका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला की युवती क्षेत्र के एक कॉलेज में शिक्षक है। युवती के पिता ने बताया कि 29 अगस्त को वह अपने चचेरे भाई के साथ नगर की एक बैंक शाखा मेें खाता खुलवाने गई थी। बैंक शाखा में मिले मोहल्ले के ही एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध पर शिक्षिका के चचेरे भाई की पिटाई कर दी। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 14 सितंबर को कॉलेज मेें पढ़ाने जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसकी पुत्री का रास्ते से आरोपी युवक ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी दोपहर बाद जब युवती कॉलेज से घर नहीं पहुंची तब हुई। पुलिस ने शिक्षिका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिक्षिका के पिता ने बताया कि अब आरोपी की जानकारी कर ली गई है। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
रास्ता अवरुद्ध करने वाला गिरफ्तार
पूरनपुर। रास्ता अवरुद्ध करने पर पुलिस ने आसाम रोड से गांव पचपेड़ा फार्म निवासी पुष्पजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि पुष्पजीत रात को आसाम हाइवे पर रास्ता अवरुद्ध कर खड़ा था।