फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति से तंग महिला ने जान दी

Tue, 01 Nov 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी पति से तंग आकर गांव गुलड़हा निवासी 35 वर्षीय विंद्रा देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति दाताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया खास की है। गांव निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी बहन विंद्रा देवी की शादी करीब 16 साल पहले गांव निवासी दाताराम से हुई थी। आरोप है कि दाताराम पिछले पांच साल से उसकी बहन को शराब पीकर परेशान करता था। सोमवार की शाम को भी दाताराम ने शराब के नशे में उसकी बहन को मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और घर में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि दाताराम की हरकतों से तंग होकर उसकी बहन ने सोमवार की रात को जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हरिश्चंद्र की ओर से दाताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी बहन के चार पुत्र रामजीत 11, जसरत नौ, सदावृक्ष छह और विदुर पांच साल का है। घटना के बाद दाताराम परिवार के साथ घर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दाताराम के साथ उसका मझला भाई रामवृक्ष और मां रहती है। जबकि उसका बड़ा भाई गांव में ही उससे अलग घर में रहता है। 
समय से मिलता इलाज, तब बच जाती विंद्रा
पूरनपुर। हरिश्चंद्र ने बताया कि जहर खाने के बाद उसकी बहन करीब डेढ़ घंटे तक घर में पड़ी तड़पती रही। पिता और चाचा के भय से उसके भांजे घटना की जानकारी उसे देने तक नहीं आ सके। घटना की जानकारी पर विंद्रा को इलाज के लिए गांव भगवंतापुर लाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।  हरिश्चंद्र का आरोप है कि शव को घर ले जाते समय दाताराम ने रास्ते में उसे घेरा। अगर समय से इलाज होता तब विंद्रा को बचाया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें