फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में पकड़ा गया वसीम निकला नकली जेवर बेचने वाला ठग

Tue, 24 Mar 2015 11:59 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चोरी की एक घटना में दो लोगों मोहल्ला मोहम्मद यार खां निवासी मोहम्मद वसीम और छोटू उर्फ सलमान को पकड़ा था। पूछताछ में वसीम ने जो बताया वह सुन पुलिस ढंग रह गई। वसीम चोर नहीं नकली जेवर बेचने वाला ठग निकला। उसकी निशानदेही पर आरोपी सर्राफ शहर कोतवाली के मोहल्ला आशफजान निवासी सौरभ रस्तोगी भी हत्थे चढ़ गया। मंगलवार को दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया है। वहीं चोरी की घटना में पकड़ा गया तीसरा आरोपी छोटू उर्फ सलमान ने चोरी की घटना कबूल कर ली है। पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि 10 मार्च को गांव खब्बापुर निवासी मोहम्मद यामीन की कबाड़ की दुकान में चोरी हो गई थी। चोरी के शक में पुलिस ने मोहम्मद वसीम और छोटू उर्फ सलमान को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान वसीम ने एक और राज खोला जिसे सुन पुलिस दंग रह गई। उसने बताया कि वह चोरी नहीं करता बल्कि नकली सोने के जेवर बेचने का काम एक सर्राफ साथी के सहारे करता है। बता दें कि नगर क्षेत्र में नकली सोने के आभूषण बनाकर बेचने का कारोबार भी काफी समय से चल रहा था।

तब पुलिस ने वसीम से सर्राफ का नाम पूछा। इस पर उसने पुलिस को बताया कि शहर कोतवाली के मोहल्ला आशफजान निवासी सर्राफ सौरभ रस्तोगी नकली सोने के आभूषण बनाता है। वह सर्राफ से आभूषण लाकर क्षेत्र में महिलाओं को बेचता था। उसके कबूलनामे पर पुलिस ने आरोपी सर्राफ सौरभ रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से आभूषण बनाने के उपकरण, नकली सोने के झाले, तीन पेंडिल और कुछ अधबना सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


उधर, छोटू उर्फ सलमान ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने 10 मार्च को खब्बापुर में मोहम्मद यामीन की कबाड़ की दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर मंगलवार को उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें