फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत

Sat, 02 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
ब्रॉडगेज का काम करने आए तीन मजदूरों की शनिवार सुबह बिजली गिरने से मौत हो गई। उनका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया॥  हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर रेलवे के एक कंडम भवन में सो रहे थे। बिजली गिरने से भवन में आग लग गई। लपटें उठीं तब रेलवे पुलिस को हादसे की भनक लगी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। 
विज्ञापन

पीलीभीत में कई महीनों से ब्रॉडगेज का काम चल रहा है। तमाम मजदूर इसमें लगे हैं। हरदोई के बेहटा गोकुल निवासी 45 वर्षीय जयजय राम, उनका बेटा 18 वर्षीय नीरज, चंदौली जिले के हरिहरपुर गांव के 24 वर्षीय सोनू पाठक और 38 वर्षीय शकील भी काम करनेे आए थे। मजदूरों को रहने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में ही एक कंडम भवन दे दिया गया था। शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद चारों मजदूर भवन में सो गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ भवन पर बिजली गिर गई। इससे आग लग गई। बिजली गिरने से अंदर सो रहे मजदूर जयजय राम, नीरज और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शकील गंभीर रूप से झुलस गए।
 भवन के अंदर रखे सामान ने आग पकड़ी तो ऊंची लपटें उठने लगीं। प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ के दरोगा सुरेश की नजर भवन से निकल रही आग की लपटों पर गई तो उन्होंने सभी को अलर्ट किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बुरी तरह जल चुके तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, घायल शकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है। एक गंभीर रूप से झुलसा है। सभी के घरवालों को सूचना देकर बुला लिया गया। घरवालों की सहमति के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

- चेतराम वर्मा, एसओ जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें