फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरी चौराहा के पास मकान से लाखों की चोरी

Sat, 07 Mar 2015 11:37 PM IST
Theft of millions of houses near the intersection umbrella
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात चोर रणजीत सिंह कॉलोनी नई बस्ती निवासी अमित कुमार पांडेय के  मकान का ताला तोड़ 80 हजार की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मोहल्ला रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह परिवार के साथ थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में स्थित पैतृक गांव बिदुंआ गए थे। रात में किसी समय चोरों ने घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।
चोर पांच कमरों का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये, तीन सोने के हार, चार अंगूठी, छह चूड़ी समेत करीब 17 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों ने उन्हें दी। सूचना पर जब वह पहुंचे तो देखा मेन गेट व कमरों का ताला टूटा था व रखा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षण बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के  बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें