फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सिर काट ले गए हत्यारे

Tue, 15 Sep 2015 11:49 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी तथा शिनाख्त छिपाने के उद्देश्य से गर्दन के पास से उसका सिर, एक पैर व एक हाथ काट ले गए। बाद में उसके शरीर से सभी कपड़े उतार उसका शव गांव पिपरिया दुलई के समीप गांव निवासी सुरेश के धान के खेत में फेंक दिया। सुबह लोगों को शव देख घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर एसपी जवाहर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को इसके खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक देर सायं तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने गांव के चौकीदार की ओर से अज्ञात युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई निवासी सुरेश के धान के खेत में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने युवक का एक हाथ, एक पैर और गर्दन सहित सिर कटी लाश पड़ी देखी। प्रधान पति बालकराम की सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक का शव नग्न चित्त अवस्था में पड़ा था। उसका दाया हाथ कंधे के पास से और बाया पैर जाघ के पास से और गर्दन सहित सिर गायब था। शव से कुछ दूरी पर नारंगी रंग का एक अधजला गमछा पुलिस को मिला। गमछा मृतक युवक का होने का अनुमान पुलिस लगा रही है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर खून के निशान और यूकेलिप्टस के पेड़ का खून से सना डंडा पड़ा था। पुलिस ने गमच्छा और खून से सने डंडे को कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक के गर्दन सहित सिर, काटे गए एक हाथ और पैर को आसपास के खेतों में दिखवाया गया, लेकिन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। गांव के चौकीदार की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहसील दिवस के बाद एसपी जवाहर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गांव वालों से घटना के वावत जानकारी की। उन्होंने इंस्पेक्टर को मृतक की शिनाख्त कराकर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

डिस्पोजल ग्लास, शराब का खाली पौआ था पड़ा
घटना स्थल के समीप जिस स्थान पर खून और खून से सना डंडा पुलिस को मिला। उसके समीप डिस्पोजल खाली ग्लास और शराब का एक खाली पौआ भी पड़ा था। इससे घटना से पहले घटना स्थल पर शराब का सेवन होना भी पुलिस मान रही है।
विज्ञापन


पास के पेड़ से तोड़ा गया था डंडा
खून से सना जो डंडा पुलिस ने बरामद किया है, वह समीप स्थित यूकेलिप्टस के छोटे पेड़ को तोड़कर बनाया गया था। घटना सोमवार की शाम या देर रात का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बजह जिस पेड़ को तोड़कर डंडा बनाया गया था, उसके पत्ते मंगलवार को हरे ही थे।

बरामद गमच्छ है अधजला
पुलिस ने युवक के शव के समीप से जो गमछा बरामद किया है, वह अधजला है। गमच्छा अधजला होने पर कहीं हत्यारों ने मृतक के कपड़ों को भी तो नहीं जला दिया आदि मौके पर एकत्र लोग चर्चा कर रहे थे।

बंद चकरोड पर दिन में जाने से कतराते है किसान
चीनी मिल के समीप चौराहा से गांव पिपरिया दुलई को जाने वाले रास्ते से पश्चिम की ओर जाने वाले जिस चकरोड के समीप खेत में युवक का शव मिला वह स्थान सूनसान और गांव से करीब एक किलोमीटर और दूसरी ओर आसाम हाइवे से करीब आधा किलोमीटर दूर है। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि सूनसान इस चकरोड से रात में तो दूर दिन में भी निकलने से लोग कतराते हैं।

सात साल पहले जली हुई मिली थी एक युवक की लाश
पूरनपुर।  जिस स्थान पर युवक का एक हाथ, एक पैर और गर्दन सहित सिर कटा शव मिला है इसके कुछ दूरी पर ही करीब सात साल पहले भी एक युवक का पुलाल के ढेर में जला शव मिला था। पुलिस ने उक्त शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन आज तक उक्त शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।  

प्रथम दृष्टया जांच में युवक की हत्या कर शव फेंकना होना पाया गया है। युवक की ज्ञ्शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए है। इसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि वह युवक कौन था तथा उसकी किसने अथवा क्यो हत्या की। युवक के शव को पोस्टमार्र्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या कब की गई है।
विज्ञापन

शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें