फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीट कर युवक की हत्या

Tue, 15 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में सोमवार रात दो लोगों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच एक पक्ष की ओर से कई लोग जुट गए। सभी ने लाठी-डंडे से युवक पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागा तो उसे घेर कर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। गुहार पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे तत्काल सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टांडा-हंसवर मार्ग पर मोहनगंज चौराहे के निकट शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

मुबारकपुर दलितपट्टी गांव निवासी रामरीत उर्फ मखंचू (40) व तुलसीराम के बीच किसी बात को लेकर सोमवार रात विवाद हो गया। दोनों शराब के नशे में थे। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान तुलसीराम पक्ष से एकत्र हुए लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार के साथ रामरीत पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन


रामरीत बचने के लिए घर की तरफ भागा, लेकिन हमलावरों ने दौड़ा कर उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। गुहार मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो हमालवर वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच रामरीत गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न हो चुका था।

परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता लक्ष्मी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने तुलसीराम, संजय, राजू व रवि पुत्रगण तुलसीराम के विरुद्ध हत्या सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी पंकज व एएसपी पंकज ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

रामरीत को पीटकर मरणासन्न करने के बाद आरोपी तुलसीराम थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में घर के सामने बैठा हुआ था कि इसी बीच रामरीत वहां आ गया और उसने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया।

उसका आरोप है कि रामरीत व उसके परिवार के सदस्यों ने एकजुट होकर उसकी पिटाई की। इससे उसे भी चोटें आईं। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रात में ही एनसीआर दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें