फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:48 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में बरेली के एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी पत्नी पर ही तीन लोगों के साथ जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के मोहम्मद अली ने बताया कि उनके 25 वर्षीय पुत्र शारिम अली और उसकी पत्नी शीबा के संबंध काफी समय से खराब चल रहे थे। शीबा कई बार पति और अपने बच्चों को बगैर बताए घर से गायब भी रह चुकी है। आरोप है कि दो अक्तूबर को पति-पत्नी में काफी कहासुनी हुई थी। इसके बाद शीबा ने फोन कर दियोरिया से अपने मायके वालों को भी बुला लिया था। आरोप है कि दो अक्तूबर की रात में शारिम को साजिशन जहर दे दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बरेली रैफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। बुधवार सुबह मोहम्मद अली ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में मृतक की पत्नी, साले, सास और मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के एक युवक पर जहर देकर शारिम की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सीओ बीपी सिंह ने बताया कि अभी घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें