फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नेत्रहीन युवती से किया दुराचार

Tue, 08 Sep 2015 07:44 PM IST
Brkedha
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेली मौजूद नेत्रहीन 22 वर्षीय युवती के घर गांव का ही एक युवक घुस गया और उसके साथ दुराचार किया। इसी बीच उपले लेकर घर पहुंची पीड़ित युवती की मां को आरोपी धक्का देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी मझले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक युवती नेत्रहीन है। वह अपनी 50 वर्षीय मां के साथ गांव में रहती है। उसका भाई जयपुर में नौकरी करता है। युवती की मां ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह उपले लेने घर से कुछ दूरी पर गईं थीं। इसी बीच गांव का मझले घर में घुस गया और पुत्री का मुंह बंद करके उसे कमरे में उठा ले गया। उसके साथ दुराचार किया। इसी बीच वह उपले लेकर घर पहुंची तो देखा कमरे का दरवाजा बंद था। जिस पर उन्होंने आवाज लगाई। आवाज लगाने पर आरोपी ने दरवाजा खोला और उसे (युुवती की मां) को धक्का देकर भाग निकला। आरोप है कि जब वह आरोपी के घर गई और शिकायत की तो आरोपी की मां ने उनके साथ गालीगलौज की। मारनेपीटने का प्रयास किया। पुुलिस ने युुवती की ओर से आरोपी मझले के विरूद्ध धारा 452, 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। डॉक्टर ने स्लाइड बनाई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार के बावत कुछ कहा जा सकता है। आरोपी की गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैँ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें