सिंगाही थाना के कस्बा में सोमवार की रात को एक किशोरी संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिंगाही निवासी सलीम की 16 वर्षीय पुत्री माजिदा सोमवार की रात को घर में संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवालों ने आग बुझाकर किशोरी को बचाया लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात भर चले इलाज के बाद अल सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। आग लगने के कारणों के बारे में परिवार वालों ने इसे हादसा बताया है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।