फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा

Fri, 06 Feb 2015 12:21 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में बैगास भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे एक-दो राहगीरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


हादसा देर शाम करीब आठ बजे असम हाइवे पर हुआ। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि एक ट्रक पूरनपुर की ओर से बैगास भरकर बरेली की ओर जा रहा था। असम चौराहा पर पूरनपुर की ओर स्थित एक मंदिर के निकट सामने से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा।

 ट्रक के नीचे एक-दो लोगों के दबने की आशंका आसपास के लोगों ने जताई। जिस पर दो क्रेनों को बुलाकर ट्रक को सीधा कराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों क्रेने ट्रक को हिला तक नहीं सकी। ट्रक की चपेट में आकर पड़ोस से गुजरी हाइटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त होना बताई जाती है। देर रात तक ट्रक को पुलिस उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें