फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही का पुत्र समेत दो घायल

Sat, 16 Jan 2016 08:01 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक चला रहे सिपाही हामिद का पुत्र 17 वर्षीय उवैश व बाइक की चपेट में आकर बरेली के नवाबगंज निवासी बुद्धसेन घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला इनायतगंज में रहने वाले ट्रैफिक सिपाही हमीद का पुत्र उवैस बाइक से सब्जी लेने आ रहा था। एफसीआई गोदाम के पास टनकपुर हाइवे पर चढ़ाते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उवैस घायल हो गया। वहीं बाइक की चपेट में आकर पैदल जा रहा बरेली के थाना नवाबगंज के मुडिया निवासी बुद्धसेन भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे टीएसआई मनोज कुमार बिरला ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें