शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद वासिल
निवासी मोहम्मद मियां के 25 वर्षीय बेटे गुलजार ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल
उलटकर आग लगा ली। शोर शराबा होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से
आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। उसे गंभीर हालत में जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। घर वालोें
के मुताबिक गुलजार युवक दिमागी रूप से कमजोर है।
राजमिस्त्री मोहम्मद
मियां ने बताया कि वह शुक्रवार को काम पर गए थे। घर पर पत्नी तारा बी और
बेटा गुलजार थे। गुलजार दिमागी रूप से कमजोर है। दोपहर में पत्नी नमाज पढ़
रहीं थीं। इसी बीच गुलजार कमरे में गया और वहां रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर
उलटकर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और बमुश्किल आग
बुझाई। फौरन गुलजार को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देर शाम इलाज के
दौरान उसने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।