फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का मुकदमा वापस नहीं लिया तो रेप में जाओगे जेल

Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुरालियों ने विवाहिता के घर वालों को दी धमकी  
विवाहिता के पिता ने एसपी से की शिकायत, लगाया आरोप 
दहेज में दस लाख नहीं मिलने पर पहले विवाहिता को बेघर कर दिया। इसके बाद जब पिता ने मुकदमा दर्ज कराकर न्याय मांगा तो आरोपी ससुरालियों ने घर वालों को धमकाना  शुरू कर दिया है। विवाहिता के पिता, भाइयों  को केस वापस न लेने पर दुराचार के झूठे केस में फंसवाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

शहर के एक व्यापारी नेता ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले अमरिया निवासी एक युवक से की थी। शादी के बाद दस लाख रूपये की मांग ससुराल वालों द्वारा की जाने लगी। जिसे देने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। घटना की पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ 11 जुलाई को अमरिया थाने में दर्ज कराई है। आरोप है कि दर्ज कराए गए दहेज प्रथा के मुकदमें को वापस लेने का दबाव आरोपी बना रहे है। मुकदमा वापस न लेने पर विवाहिता के पिता और भाईयों को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे है। आरोपियों से जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।  एसपी ने अमरिया पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। उधर पीड़ित परिवार को भी निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें