गांव मकरंदपुर में प्रधानी चुनावी रंजिश पर गाली-गलौज कर गांव के ही राहुल की पिटाई कर दी गई। जब लोग उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राहुल की ओर से नवनिर्वाचित प्रधान सहित उसके तीन भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि गांव मकरंदपुर ता. पिपरिया दुलई में प्रधानी के चुनाव में शिवशंकर लाल और उसका करीबी रिश्तेदार पुरुषोत्तम चुनाव लड़े थे। पुरुषोत्तम को राहुल के पिता ने चुनाव लड़ाया था। शिवशंकर लाल की जीत हुई। चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह पुरुषोत्तम और शिवशंकर में विवाद हो गया। इस दौरान पहुंचे राहुल से गाली-गलौज कर उसके वोट न देने के बाद भी चुनाव जीतने की बात कहीं गई। आरोप है कि राहुल ने जब गालियां देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। बीच-वचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने राहुल की ओर से प्रधान शिवशंकर लाल, उसके भाई शिवसागर, संतोष और अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।