फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की ढिलाई गांवों में पड़ रही भारी

Mon, 14 Dec 2015 11:25 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त होने के बाद पुलिस सुस्त हो गई। नतीजतन हार-जीत को लेकर उपजी चुनावी रंजिश में गांवों में प्रत्याशियों के बीच मारपीट की घटनाएं शुरू हो गईं। शहर से सटे गांव बरहा की राजीव कॉलोनी में चुनावी रंजिश को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से हालात बिगड़ने से बच गए। थाना जहॉनाबाद क्षेत्र के पांच गांवों में भी जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने सभी मामलों की एनसीआर दर्ज कर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव बरहा की राजीव कॉलोनी में विजय जुलूस निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। सुनगढ़ी पुलिस के मौके पर पहुंचने से हालात बिगड़ने से बच गए। पुलिस ने जुलूस को समाप्त कराकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।
जहॉनाबाद। शाही में आर्याभान सिंह और भगवानदास के समर्थकों के बीच दोबारा काउंटिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने आर्याभान सिंह की ओर से गंगाशरण, रानू, डोरीलाल, संतोष के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव जगदीशपुर में चुनावी रंजिश में धनवीर सिंह और जामुन के बीच मारपीट हो गई। इसमें पुलिस ने धनवीर सिंह की ओर से जगदीश, जामुन, राम सिंह और जामुन की ओर से धनवीर, गोविंद छत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव अमखेड़ा में श्यामाचरण की ओर से श्यामबिहारी, बालकराम, गेंदनलाल, बसंतापुर में हसरत खां की ओर से बाबू खां, चीटा, शहरून शाह वली, तकरुद्दीन और बारात बोझ में कौसरजहां की ओर से अब्दुल खलीक व सद्दीकुरर्रहमान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



कुछ स्थानों पर चुनावी रंजिश में मारपीट की घटनाएं हुईं हैं। सभी थानेदारों को गांवों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- जवाहर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें