फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर दो पुलिस कर्मी घायल

Sat, 21 Feb 2015 12:13 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल शमशुद्दीन और प्रमोद शर्मा घायल हो गए। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलटने से बच गई। कार का चालक गाड़ी छोड़कर मौके पर भाग गया। दोनों सिपाहियों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। पुलिस ने ड्यूटी पर जा रहे दूसरे कांस्टेबल की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना असम हाइवे पर रात करीब दस बजे हुई। कोतवाली में तैनात बदायूं निवासी 45 वर्षीय कांस्टेबल शमसुद्दीन और 42 वर्षीय प्रमोद शर्मा बाइक से कढे़रचौरा ड्यूटी पर जा रहे थे। उन दोनों के पीछे दूसरी बाइक से कांस्टेबल वसी अहमद और नरेंद्र देहात में ड्यूटी पर जा रहे थे।

इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि असम हाइवे पर जिंदबाबा की मजार के पास पीछे से एक कार ने शमसुद्दीन की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांस्टेबल घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार का बंफर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों कांस्टेबलों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने कांस्टेबल वसी अहमद की ओर से कार संख्या यूपी 27 वाई/8450 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।

 उधर, असम हाइवे पर गोमती गुरुद्वारा के समीप एक अन्य हादसे में कार सवार बरेली के संजय नगर निवासी 20 वर्षीय सूरजपाल और उसका एक साथी घायल हो गए। घायल सूरजपाल को सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें