फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र में खूनी संघर्ष, रेफर

Sat, 21 Feb 2015 12:10 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद पर पिता-पुत्रों में हुए खूनी संघर्ष में दोनों घायल हो गए। उनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज के दीनदयाल और उसके पुत्र अमित में किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। गंभीर दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दीनदयाल ने बताया कि एक कुर्सी के विवाद पर उस पर उसके पुत्र, पत्नी ने बांका प्रहार कर उसे घायल कर दिया। जबकि अमित ने बताया कि उसका पिता बेवजह के आरोप उसकी मां पर लगा रहा था। विवाद पर उसकी मां को पिटना शुरू  कर दिया। बीच-बचाव पर उसके पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अमित की ओर से उसके पिता दीनदयाल और दीनदयाल की ओर से उसके पुत्र अमित के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ में भूमि पर खूंटा गाड़ने के विरोध पर गांव निवासी संजय की पिटाई कर घायल कर दिया गया।  
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें