मोहल्ला साहूकारा
सर्राफा बाजार में स्थित श्री राधामाधव जगन्नाथ मंदिर के पुजारी राधाकुंड
मथुरा निवासी मोहन ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक मंदिर में संकीर्तन हुआ।
इसके बाद वह मंदिर में ताले डालकर सामने स्थित अपने आवास में चले गए।
रविवार सुबह करीब 5.30 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर के मुख्यगेट का ताला टूटा
मिला।
उन्होंने बताया कि चोर मंदिर से सिंहासन में रखी दो जोड़ राधा
माधव की, एक गणेश और हनुमान की पीतल की मूर्ति, बड़ी गोलक और दूसरी गोलक का
ताला तोड़कर उसमें से नगदी चोरी कर ले गए। पुजारी की सूचना पर मंदिर कमेटी
के पदाधिकारी और अन्य लोग एकत्र हुए और घटना के विरोध में मंदिर के बाहर
धरने पर बैठ गए। सीओ ब्रजवीर सिंह ने खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत
किया।
छानबीन के दौरान पुलिस को चोरी गई गोलक मोहल्ले में ही एक कूडे़
के ढेर में खाली पड़ी बरामद हुई। एक मूर्ति का कुछ भाग भी मिला। फील्ड
यूनिट टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटना स्थल का
निरीक्षण किया और पुजारी समेत अन्य लोगों से घटना के बावत जानकारी ली।
पुजारी की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
रात तीन बजे निकले थे सीओ
मंदिर
में चोरी की घटना पर लोगों के आक्रोश व्यक्त करने पर सीओ ब्रजवीर सिंह ने
बताया कि रात करीब तीन बजे वे मंदिर के समीप से निकले थे। तब उनको पुलिस
पिकेट मौजूद मिली थी। उनका कहना है कि मंदिर के समीप सुबह चार बजे तक
पुलिसकर्मी मौजूद रहे है।
मिला फोटो खुलवा सकता है चोरी का राज
पूरनपुर।
पुलिस को जिस स्थान पर कूड़े के ढेर में मंदिर की खाली गोलक मिली। इसके
समीप एक व्यक्ति को फोटो भी मिला। पुलिस को आशंका है कि फोटो कहीं चोर की
जेब से तो नहीं गिरा। फोटो को लेकर पुलिस घटना के खुलासा में जुट गई है।