भाजपा नेता ने ठेकेदार को तमंचे की बट से पीटा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
भाजपा नेता मनोज बाल्मीकि पर दबंगों के साथ ठेकेदार के घर में घुसकर गुंडई करने का आरोप लगा है। जबकि ठेकेदार ने बेवजह हमला कर तमंचे की बटों से पीटकर घायल करने और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी ठेकेदार सरवन बाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर कामकाज कर रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला नखासा निवासी भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि, टिंकू वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ असलहों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। जिसके बाद आरोप है कि बेवजह दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के गाली देने से इंकार करने पर जानलेवा हमला बोल दिया। तमंचे की बटों से पिटाई कर दी गई। परिवारीजनों ने शांत कराने की कोशिश की तो उनसे भी अभद्रता की गई। यही नहीं सोने की चेन लूटने का भी आरोप है। आरोपी शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई की है।