फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर चार लाख ठगे

Thu, 18 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गांव नावकूड़ निवासी तिलकराम गुरुवार को एसपी से मिला। उसने तहरीर देकर उनको बताया कि आठ महीने पहले गांव ज्योहरा कल्याणपुर निवासी तेजपाल और उसके गांव के रामसेवक और उसकी पत्नी ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उसने जमीन गिरवी रख दी। साथ ही दूसरों से रुपये उधार लेकर चार लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि एक महीने के अंदर वीजा आदि बनवाकर उसे दुबई भेजने का आश्वासन दिया गया। समय पूरा होने के बाद भी जब वीजा आदि नहीं दिया तो उसने पैसे वापस लौटाने को कहा। काफी दबाव बनाने पर 27 फरवरी 15 को आरोपी तेजपाल ने उसे आईसीआईसी बैंक का 25 हजार रुपये का चेक दिया और बाकी पैसे थोड़े-थोड़े कर हर महीने देने का वायदा किया। जब उसने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया।
शिकायत करने पर आरोपी ने पैसा वापस लौटाने से इंकार कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस बारे में एसपी जेके शाही ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश शहर कोतवाल को दिए गए हैं। वहीं शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि अभी उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है। एसपी दफ्तर से पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें