फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार, आरोपी युवक का चालान

Sun, 27 Sep 2015 11:23 PM IST
Brkedha
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर किशोरी के मां-बाप के न होने का फायदा उठाते हुए एक एक युवक ने 12 वर्ष की किशोरी के साथ दुराचार किया। मां बाप के लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इस पर किशोरी के पिता ने रविवार को थाने पहुंच तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान तथा किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 19 सितंबर को पत्नी के साथ ससुराल गया था। घर पर 12 वर्षीय किशोरी एवं दो अन्य बच्चे थे। 21 सितंबर को दोनों बच्चे गांव में चल ही रामलीला देखने गए थे। आरोप है कि इस बीच किशोरी के घर में अकेले होने पर गांव का ही गोलू उर्फ जयंती आ गया। वह उसे बहला फुसला कर गांव में एक खाली पड़ी झोपड़ी में ले गया जहां उसके साथ दुराचार किया। युवक के जाने के बाद डरी सहमी किशोरी घर आकर सो गई। मां-बाप के वापस पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। जिस पर किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गोलू के खिलाफ रविवार को दुराचार एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान भेजा है। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें