फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर दिव्यांग किशोर की मौत

Mon, 05 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से खेत पर गन्ना छीलने के लिए निकले दिव्यांग किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह रेलवे लाइन पार करते वक्त पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। करीब दो घंटे बाद उसकी शिनाख्त हुई। किसी भी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को दे दिया।
विज्ञापन

मचवाखेड़ा गांव के स्वर्गीय शोभाराम का 17 वर्षीय पुत्र सत्यपाल दिव्यांग था। सोमवार सुबह उसका बड़ा भाई पिंकू खेत पर गन्ना छीलने गया हुआ था। इस बीच घर वालों ने उसको भी खेत पर भाई की मदद करने के लिए भेज दिया। सत्यपाल पैदल खेत पर जा रहा था। शाहजहांपुर रेलखंड पर गुलड़ा गांव के पास पीलीभीत की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद खेत से काम निपटाकर बड़ा भाई पिंकू घर के लिए निकला। रास्ते में भीड़ देख रुका और शव की शिनाख्त की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई गई। हालांकि बाद में परिवारीजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार पर शव को पंचनामा भरकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें